नक्सलियों की फिर हिमाकत, कांकेर में BSF कैंप पर किया हमला

नक्सलियों ने अचानक बीएसएफ कैंप पर हमला किया और गोलीबारी शुरू कर दी. (File pic)

नक्सलियों ने अचानक बीएसएफ कैंप पर हमला किया और गोलीबारी शुरू कर दी. (File pic)

जवाबी कार्रवाई करते हुए बीएसएफ के जवानों ने भी जमकर फायरिंग की, इस दौरान किसी भी तरह की जान हानि की अभी कोई खबर नहीं है.

कांकेर. नक्सलियों (Naxal Attack) ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया है. इस बार नक्सलियों ने कांकेर जिले में स्थित बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के कैंप पर हमला किया है. इस दौरान नक्सलियों ने अचानक कैंप पर फायरिंग कर दी. बीएसएफ के जवानों ने भी इसका जवाब दिया और कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. बस्तर के आईजी सुंदरराज ने बताया कि इस दौरान किसी भी तरह की कोई जान हानि नहीं हुई है और पिछली कुछ देर से फायरिंग दोनों ही तरफ से रुकी हुई है.

इससे पहले छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस एएसआई मुरली ताती कि हत्या कर दी थी. इस आदिवासी पुलिस अफसर की हत्या कर नक्सलियों ने गंगालूर के पेदापारा के पास शव को फेंक दिया था. बीते 21 अप्रैल को नक्सलियों ने पलनार से मुरली ताती का अपहरण किया था. इसके बाद 23 अप्रैल को उसकी हत्या कर दी. शव के साथ नक्सलियों ने एक पर्चा भी फेंका है, जिसमें ताती पर 2006 में सलवा जुडूम में शामिल होने और उसके बाद स्थानीय लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया है.

बता दें कि इसी महीने की 3 तारीख को बीजापुर के ही तर्रेम थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में 23 जवान शहीद हो गए थे. मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने जम्मू कश्मीर के एक सीआरपीएफ जवान राकेश्वार सिंह मनहास का अपहरण कर लिया था, जिसे 5 दिन बाद उन्होंने रिहा कर दिया. इसके बाद 21 अप्रैल को बस्तर के ही पुलिस अफसर का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी है.दंतेवाड़ा में डी-रेल की ट्रेन
बीते 21 अप्रैल की देर रात नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में पैसेंजर ट्रेन को निशाना बनाया. यहां पर नक्सलियों ने पैसेंजर ट्रेन को डिरेल कर दिया था. इंजन समेत एक डिब्बा डिरेल हो गया था. इस हादसे में 6 यात्री घायल हो गए थे. नक्सली आतंक के अब तक इतिहास में पहली बार है, जब नक्सलियों ने यात्री पैसेंजर ट्रेन को निशाना बनाया हो.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here