नक्सलियों ने सुकमा में की युवक की हत्या, पुलिस के लिए काम करने का था शक Naxalites murdered young man in Sukma, suspected to work for police | chhattisgarh – News in Hindi

युवक की हत्या कर शव गांव में फेंक दिया. (सांकेतिक तस्वीर)

छत्तीसगढ़ के सुकमा में लॉकडाउन के बीच नक्सलियों की गतिविधि चालू है. बीते मंगलवार को नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक युवक की हत्या कर दी है.

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा में लॉकडाउन के बीच  नक्सलियों की गतिविधि चालू है. बीते मंगलवार को नक्सलियों ने पुल को क्षतिग्रस्त कर दिया था. इसके बाद बुधवार को मुखबिरी के शक में एक युवक की हत्या कर दी है. जिले के फुलपगड़ी थाना क्षेत्र के बडेशेट्टी गांव के सिंगनपारा निवासी युवक पोडियम सिंगा का हथियारबंद नक्सलियों ने अपहरण कर लिया उसके बाद गांव के समीप नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर मौत की सजा सुना दी और हत्या करने के बाद शव को गांव के पास फेंक दिया. पास में एक नक्सली पर्चा भी फेका गया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

युवक की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सुकमा के केरलापाल एरिया कमेटी ने पर्चा जारी किया है, जिसमे लिखा है की यह युवक 2017 से पुलिस का मुखीबर बनकर संगठन के खिलाफ सूचना दे रहा है, जिसके एवज में पुलिस पैसा दे रही है. इसलिए 7 अप्रैल को जन अदालत लगाकर उसे खत्म कर दिया गया. नक्सलियों की वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

जांच में जुटी पुलिस
न्यूज़18 से चर्चा करते हुए सुकमा के एसपी शलभ सिन्हा ने युवक की हत्या की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने युवक की हत्या कर दी है, लेकिन युवक पुलिस के लिए काम नहीं कर रहा था. नक्सली बौखलाहट में इस तरह के अपराध को अंजाम दे रहे हैं. अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर लिया और मामले में जांच की जा रही है. शव को बरामद कर पंचानामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.ये भी पढ़ें:
लॉकडउन में दवाइयों की होम डिलेवरी करवा रही सरकार, मुंगेली में हैं इन नंबर पर करें कॉल

CORONA से परेशान होकर आत्महत्या करने की वाट्सएप पर फैलाई अफवाह, युवक पर FIR दर्ज 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 8, 2020, 3:04 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here