नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह द्वारा राज्यपाल के निधन पर शोक व्यक्त
भोपाल : मंगलवार, जुलाई 21, 2020, 13:00 IST

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि श्री टंडन कर्मठ राजनेता और कुशल प्रशासक थे।
श्री सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
राजेश पाण्डेय
Source link

