नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह ने लगवाई वैक्सीन


नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह ने लगवाई वैक्सीन


 


भोपाल : बुधवार, मार्च 3, 2021, 17:45 IST

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बुधवार को जे.पी. हॉस्पिटल में कोरोना से बचाव के लिये वैक्सीन लगवाई। श्री सिंह ने कहा है कि कोरोना को रोकने के लिये बनाई गई वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी लोग वैक्सीन जरूर लगवाएँ।

श्री सिंह ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण होता है। वायरस कभी मरता नहीं है। इसका इलाज सिर्फ वैक्सीन है। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति मास्क जरूर लगाए। वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क का उपयोग जरूर करें। श्री सिंह ने कहा कि मैं नियमित रूप से मास्क पहनता हूँ, परिणामस्वरूप मैं अभी तक कोरोना से सुरक्षित हूँ।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here