नगालैंड में मिला कोरोना का पहला मरीज, पूर्वोत्तर में अब तक 35 संक्रमित – Corona virus north east states nagaland first covid 19 positive case

  • देशभर में कोरोना के 8447 मामले
  • अब तक 273 लोगों ने गंवाई जान

देश में कोरोना के मामलों की संख्या 8447 तक पहुंच गई है. अब तक 273 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं जबकि 764 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घर पहुंच चुके हैं. पूर्वोत्तर में भी कोरोना पांव पसार रहा है. नगालैंड में कोरोना का पहला मामला सामने आया है. मरीज का इलाज असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

असम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा ने कहा कि नगालैंड के दीमापुर के एक निजी अस्पताल में एक मरीज में कोरोना के लक्षण मिले थे. इसके बाद उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया था. यहां उसका कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें वह पॉजिटिव निकला है. फिलहाल, गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में अब मरीज का इलाज चल रहा है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

पूर्वोत्तर में अब तक कोरोना के 35 केस सामने आ चुके हैं. इसमें अकेले असम में 29 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं. वहीं, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो केस सामने आए हैं, जबकि अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में कोरोना के अब तक एक-एक मामले मिले हैं. बीते 10 अप्रैल को असम में कोरोना के कारण पहली मौत हुई थी.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

दूसरी ओर, मणिपुर के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उनका इम्फाल के जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) में इलाज चल रहा था. रविवार को टेस्ट रिजल्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है. यह महिला यूनाइटेड किंगडम से लौटी थी और 23 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी.

दुनिया भर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 18 लाख को पार कर गया है. इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर अब तक 1.14 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. कोरोना से सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित है. बीते 24 घंटे के अंदर अमेरिका में 1500 से अधिक मौत हुई हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here