भोपाल। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज भोपाल स्थित निवास पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय प्रजापिता विश्वविद्यालय से जुड़ी बहनों ने आत्मीय भेंट की और उन्हें राखी बांधी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहनों के स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहनों का यह स्नेह और आशीर्वाद सदैव ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने ईश्वर से सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।


