नरेला विधानसभा में आज भी चला विशेष सफाई अभियान


नरेला विधानसभा में आज भी चला विशेष सफाई अभियान


 


भोपाल : शुक्रवार, मार्च 5, 2021, 19:58 IST

चिकित्सा शिक्षामंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नरेला विधानसभा के वार्ड 58, 70, 37 और वार्ड 75 में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान मंत्री सारंग ने खुद झाड़ू से सड़क किनारे का कचरा हटाया। सारंग ने कहा कि भोपाल, मध्यप्रदेश और भारत को स्वच्छ और स्वस्थ्य बनाने का हमारा लक्ष्य है। इसलिए नरेला विधानसभा के सभी क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम अमले के साथ मिलकर विशेष सफाई अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य भोपाल को स्वच्छता में नंबर-1 बनाना और जनता को स्वच्छता के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ​​​​​​भारत का पीएम मोदी का सपना हमें पूरा करना है और इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

मंत्री सारंग ने किये विकास कार्यों के भूमि पूजन

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को वार्ड 59 के विकास नगर, वार्ड 58 के भारतीय निकेतन, वार्ड 69 के अशोका गार्डन बी-सेक्टर, वार्ड 39 नवीन नगर वार्ड 40 के जैन कॉलोनी इंद्रा नगर में सीसी रोड व नालियों के निर्माण का भूमि पूजन किया। इससे क्षेत्र के लोगों को स्थानीय समस्याओं से निजात मिलेगी। 

श्री सारंग ने नागरिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंत्री सारंग ने किया वृक्षारोपण प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंत्री सारंग ने आज वार्ड 75 करोंद, वार्ड 70 व वार्ड 58 में वृक्षारोपण किया। श्री सारंग ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुदीर्घ जीवन  की मंगलकामना की|


दुर्गेश रायकवार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here