नशे को कहो न: MP में बंद होंगे हुक्का लाउंज, CM शिवराज बोले जरुरत पड़ी तो बुलडोजर चलेगा

भोपाल: मध्यप्रदेश में हुक्का बार बंद होंगे, खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो हुक्का लाउंज पर बुलडोजर चलाए जाएंगे। प्रदेश व्यापी नशामुक्ति अभियान की शुरुआत करते हुए सीएम ने कहा कि विकास गतिविधियों के साथ नागरिकों की जिंदगी को बनाना और उनके जीवन को बचाना सरकार की जिम्मेदारी है।

आबकारी नीति पर क्या बोले शिवराज ?

CM शिवराज ने कहा कि प्रदेश में नशे की गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए ऐसी आबकारी नीति बनाई जाएगी, जिससे शराब को प्रोत्साहन नहीं मिले और न पीने वालों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। हुक्का लॉउंज जैसी गतिविधियाँ प्रदेश की धरती पर नहीं चलेंगी। ड्रग्स और अवैध गतिविधियाँ चलाने वालों पर कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा नशे की ओर जाएँ ही नहीं, इस उद्देश्य से राज्य में खेल और योग गतिविधियों का गाँव-गाँव में विस्तार किया जाएगा। राज्य शासन धर्म गुरूओं और समाज के साथ मिल कर प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए गतिविधियाँ संचालित करेगा। नशे से पीड़ित व्यक्तियों को नशे से मुक्ति दिलाने के लिए कार्य कर रही संस्थाओं के साथ मिल कर प्रयास किए जाएंगे।

रामदेव ने शिवराज को सराहा

पतंजलि योगपीठ एवं पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक स्वामी बाबा रामदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान का उत्साह हिमालय जैसा है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में नशामुक्ति का पवित्र महायज्ञ आरंभ हो रहा है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए खेलों को प्रोत्साहन देना आवश्यक है। मध्यप्रदेश भावनाशील, धर्मपरायण और परम्पराओं में विश्वास रखने वाला प्रदेश है। यहाँ से आरंभ होने वाले नशामुक्ति अभियान का प्रभाव पूरे देश में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here