भोपाल: मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सिगरेट और तंबाकू को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हुक्का बार को प्रतिबंधित करने के लिए सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 में आवश्यक संशोधन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब जुर्माना और सजा दोनों ही बढ़ाई जा रही है।
हुक्का बार को लेकर सरकार सख्त
गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद मध्यप्रदेश में हुक्का बार बंद करने का अभियान चलाया था। अब इस कार्रवाई को और कठोर करने के लिए एक साल से तीन साल तक की सजा का प्रावधान गृह विभाग ने विधि विभाग को दिया है। वहीं, जुर्माने को एक लाख रुपए तक बढ़ा दिया जाएगा। जिससे और सख्त कार्रवाई हो सके। इस प्रस्ताव को सरकार आगे बढ़ा रही है।

