निम की टीम ने सफलतापूर्वक पूरा किया ‘हॉर्न ऑफ हर्षिल’ अभियान – Uttarakhand uttarkashi nim team successfully climbed harsil valley anonymous peak

  • नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के 6 सदस्य शामिल रहे
  • दल ने 4823 मीटर ऊंची अनाम चोटी पर आरोहण किया

उत्तर काशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के छह सदस्यीय दल ने ‘हॉर्न ऑफ हर्षिल’ अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट की अगुवाई में इस दल ने रविवार को 4823 मीटर ऊंची अनाम चोटी पर आरोहण किया.

22 जून को ये दल हर्षिल के निकट छोलमी, पंचमुखी महादेव होते हुए स्की एरिया में पहुंचा. 23 जून को दल आगे बढ़ा और बेस कैंप होते हुए समिट कैंप पहुंचा. रविवार सुबह दल ने चोटी पर तिरंगा लहराया. ये चोटी पंचमुखी महादेव के शीर्ष पर स्थित है.

सफल आरोहण के बाद दल रविवार शाम दल हर्षिल लौट आया. इस समिट टीम में निम के उप प्रधानाचार्य योगेश धूमल, सौरभ रौतेला, शिवराज पंवार, थिलनिस ग्यालबू और चतर सिंह भी शामिल थे.

दरअसल, हॉर्न ऑफ हर्षिल अभियान 21 नवंबर 2019 को शुरू किया गया था, लेकिन इस दौरान लगातार बर्फबारी और खराब मौसम इसमें रोड़ा बन गया. इस साल अभियान को निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने फिर शुरू किया.

59 चीनी ऐप्स बैन, क्या ऐप करेंगे काम? लोग पूछ रहे ये सवाल

निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि गंगोत्री हिमालय में अभी कई चोटियां हैं, जिनका आरोहण नहीं हुआ है. इसके चलते उन्हें अनाम कहा जाता है. तीन वर्षों में पांच अनाम चोटियों का आरोहण किया जा चुका है.

उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2018 में निम ने चार अनाम चोटियों का सफल आरोहण किया था. इनका नामकरण अटल-प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ के नाम से हुआ है. वहीं हर्षिल में जिस चोटी का आरोहण निम की टीम ने किया है, उसका नाम शासन की स्वीकृति के बाद तय होगा.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here