निवेश के अनुकूल वातावरण निर्माण व योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो


निवेश के अनुकूल वातावरण निर्माण व योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो – मंत्री श्री राजवर्धन सिंह


विभागीय गतिविधियों की समीक्षा
 


भोपाल : सोमवार, जुलाई 20, 2020, 20:16 IST

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने सोमवार को मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं तथा गतिविधियों का प्रभावी व बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। उन्होंने प्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण निर्माण व निवेशकों को आने वाली कठिनाइयों को तत्परता से दूर करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, जिससे मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में निवेशक आकर्षित हो और अधिक से अधिक निवेश करें। बैठक में इंदौर एवं धार जिलों के नवीन प्रस्तावित औद्योगिक पार्क एवं खाद्य प्रसंस्करण में नए निवेशकों द्वारा रुचि दिखाए जाने पर भी चर्चा की गई। प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ला ने विभागीय संरचना के साथ ही औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन संबंधी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।


श्रवण भदौरिया


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here