भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवारए 21 अक्टूबर को पुणे में देश-दुनिया के बड़े निवेशकों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न संस्थानों के महत्वपूर्ण प्रतिनिधियों और इन्वेस्टर्स के साथ हुई राउंड टेबल बैठक में नामी उद्योगपति शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि निवेश के लिए मध्यप्रदेश आयडियल प्रदेश है। भूमि से लेकर जल और स्किल्ड मैन पावर भी हमारे यहां उपलब्ध है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री चौहान की विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के सीईओ सहित कन्फडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ राउंड टेबल बैठक भी हुई। औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग ने पुणे की बैठक के लिए विशेष प्रेजेंटेशन तैयार किया था। लघु फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से भी मध्यप्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य की जानकारी निवेशकों और प्रतिनिधियों को दी गई।


