नि:शक्त विद्यार्थियों की शेष बची परीक्षायें 9 जून से


नि:शक्त विद्यार्थियों की शेष बची परीक्षायें 9 जून से


 


भोपाल : मंगलवार, जून 2, 2020, 18:40 IST

आयुक्त सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्रीमती रेनु तिवारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राओं की शेष बची परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाए 9 जून से 16 जून 2020 तक संचालित होगी। परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट www.socialjustice.mp.gov.inपर और विभाग के फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया गया है।

श्रीमती तिवारी ने बताया कि नि:शक्त छात्र-छात्राओं के लिये परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक सुविधायें उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि कोविड-19 के लिये जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षा केन्द्रों में आये। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क अनिवार्य रूप से पहने। श्रीमती तिवारी ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


राजेन्द्र राजपूत


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here