नोएडा के हॉटस्पॉट इलाकों में जरूरी सामानों के लिए लंबी कतार, फिर भी लौट रहे खाली हाथ – Lockdown coronavirus noida hotspot area palm olympia essential service reality

  • नोएडा में प्रशासन के इंतजाम नाकाफी
  • घंटों इंतजार के बाद भी सामान नहीं

उत्तर प्रदेश के नोएडा में 22 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया है. ऐसे में सभी संबंधित इलाकों में हर तरह की डिलीवरी सुविधा भी बंद कर दी गई है. सभी इलाकों के लिए प्रशासन की तरफ से ही लोग निर्धारित किए गए हैं जो उन तक सभी जरूरी सामानों की आपूर्ति करेंगे. हालांकि फिलहाल इन तक पहुंचने वाली सुविधा नाकाफी मालूम हो रही है. ग्रेटर नोएडा स्थित पाम ओलम्पिया में शुक्रवार को सोसाइटी में लोगों की लंबी-लंबी कतारें दिख रही हैं.

सोसाइटी में रहने वाले लोग दूध, सब्जी जैसी आवश्यक वस्तु लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे. कई लोगों को घंटो इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ वापस लौटना पड़ा. सोसाइटी के हिसाब से जितने सामान होने चाहिए थे वो नहीं थे. ऐसे में आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

फिलहाल इस सोसाइटी में रहने वाले सभी लोगों के लिए जरूरी सभी इंतजाम नोएडा अथॉरिटी द्वारा की गई है. अथॉरिटी द्वारा ही जरूरी सामान भेजा जा रहा है. जिसे लेने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. वैसे कई बार अगर सोसाइटी के लोग तय किए गए वेंडर्स को सामान के लिए फोन कर रहे हैं तो उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है या फिर वो अपनी असमर्थता जाहिर कर दे रहे हैं.

बता दें, कोरोना वायरस का संकट तेजी से बढ़ रहा है. 21 दिनों के लॉकडाउन की अवधि खत्म होने से पहले ही राज्य सरकारों ने उन इलाकों को हॉटस्पॉट के तौर पर चिह्नित किया है, जहां पर कोरोना संक्रमण के केस पाए गए हैं. प्रशासन ने सभी हॉटस्पॉट्स को सील कर दिया है, जिससे कि यह बीमारी अन्य इलाकों में ना फैले. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के 15 जिलों के हॉटस्पॉट इलाकों को सील करने का फैसला लिया है. यह इलाके बुधवार रात 12 बजे से 15 अप्रैल सुबह तक सील रहेंगे.

यूपी सरकार ने सभी लोगों के लिए मास्क पहनना जरूरी कर दिया है. उत्तर प्रदेश में कुल मिलाकर 15 जिलों के क्षेत्रों को सील किया गया है. इन जिले में मेरठ, गौतमबुद्धनगर, लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महाराजगंज, सीतापुर, बस्ती, शामली शामिल हैं. नोएडा में कुल 22 इलाकों को सील किया गया है.

नोएडा के हॉटस्पॉट एरिया

सेक्टर 27, सेक्टर 28, 37, सेक्टर 41, वाजिदपुर गांव, पाम ओलम्पिया गौर सिटी 2, सेक्टर 41, हाइड पार्क सेक्टर 78, सुपरटेक केपटाउन सेक्टर 78, लोटस सेक्टर 100, अल्फा-1 ग्रेटर नोएडा, निराला ग्रीन सेक्टर 02 ग्रेटर नोएडा, लॉजिक्स बलोस्म काउंटी सेक्टर 137, ATS डोल्क जीटा- ग्रेटर नोएडा, डिजाइनर पार्क सेक्टर 62, सेक्टर 5 और 8 जेजे कॉलोनी, महक रेजिडेंसी- ग्रेटर नोएडा.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

इन सभी इलाकों में अब किसी भी आदमी का बाहर निकलना मुमकिन नहीं होगा. वो अपनी सोसाइटी में ही रहेंगे. उन्हें अगर कोई जरूरत का सामान भी चाहिए तो इलाके में सुनिश्चित किए गए व्यक्ति को संपर्क कर मंगा सकते हैं. गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने इस संबंध में एक नोटिस जारी कर सभी नंबर शेयर किए हैं.

सील इलाकों में क्या होता है?

लागातार पुलिस गश्त करती रहेगी और अगर कोई भी व्यक्ति घर से बाहर आता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. इन सील किए गए इलाकों को लगातार सैनिटाइज़ किया जाएगा, इसके लिए फायर सर्विस की मदद ली जाएगी. सिर्फ पुलिस, स्वास्थ्यकर्मी और सफाईकर्मी ही आ-जा सकेंगे, बाकी किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here