नोएडा में अब एक कोरोना केस होने पर सील नहीं होंगे टॉवर – Corona virus noida big relief for apartments only floor sealed if one case more than case tower will be sealed

कोरोना संक्रमण के केस मिलने के बाद टॉवर या अपार्टमेंट सील किए जाने से आसपास रह रहे अन्य लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए नोएडा ने इस संबंध में बड़ा बदलाव किया है और नए आदेश के तहत जिस फ्लोर पर संक्रमण का केस आएगा अब उसे ही सील किया जाएगा.

नोएडा (गौतम बुद्ध नगर जिला) उत्तर प्रदेश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से एक है और संक्रमण का केस आने पर टॉवर सील कर दिए जा रहे थे, लेकिन अब प्रशासन ने इसमें बदलाव करते हुए नया आदेश जारी किया कि जिस फ्लोर पर कोरोना केस मिलेगा उसे ही सील किया जाएगा. अगर एक से अधिक मामले सामने आते हैं तो पूरा टॉवर सील कर दिया जाएगा.

इस फैसले के बाद अब जिले में एकल केस वाले सभी अपार्टमेंट टॉवरों की डी-सीलिंग करने का काम शुरू कर दिया गया है. अब सिर्फ फ्लोर को ही सील किया जाएगा. टॉवर पर रहने वाले अन्य निवासियों को स्वतंत्र रूप से आने-जाने करने की अनुमति दी जाएगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here