नोएडा से आए व्यापारी ने मेडिकल स्टोर संचालक का किया अपहरण, भंडारा से पुलिस ने कराया दस्तयाब

छिंदवाड़ा में एक अपरहण का मामला सामने आया है । जिसमें एक मेडिकल स्टोर संचालक को नोएडा से आए व्यपारी ने अपहरण कर लिया और गाड़ी में बैठा कर महाराष्ट्र के भंडारा तक ले गए । जिसकी सूचना तत्काल पीड़ित की पत्नी ने कोतवाली थाना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और CCTV फुटेज के आधार एवं पुलिसिया तंत्र के आधार पर पीड़ित अग्रिम गुप्ता को भंडारा से दस्तयाब कर लिया गया । हालांकि अपहरणकर्ता पीड़ित को छोड़कर फरार हो गए ।

दरसल मेडिकल स्टोर संचालक अग्रिम गुप्ता के रिश्ते के भाई अंशुल गुप्ता से नोएडा के व्यपारी को 19 लाख रु लेना थे जिसे वसूलने अपहरणकर्ता व्यपारी बाउंसर लेकर आया था और मेडिकल स्टोर संचालक को जबरन गाड़ी में बैठालर ले गया । कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है ।

blob:https://www.no2politics.com/0866009e-4a7d-48bd-b1e5-48f90624ace7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here