कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पुलिस ने ठग को गिरफ्तार किया है. ठग ने एक युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपए से ज्यादा की रकम ऐंठ ली थी. जानकारी के मुताबिक मामला ग्राम भोयर टोला, थाना दल्लीराजहरा, जिला बालोद का बताया जा रहा है. इस गांव का रहने वाला पवन कुमार बालेन्द्र दिसंबर 2020 से लेकर जुलाई 2021 तक फरियादी से 3 लाख 26 हजार रुपए ले चुका है. फरियादी लोकेश कुमार कौशल ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि वह साल 2020 में दल्लीराजहरा में अपने रिश्तेदार के यहां गया था. यहां पर उसकी मुलाकात पवन कुमार से हुई. पवन ने लोकेश को बताया कि वह रेलवे लाइन में गाड़ी चलाने का काम करता है. लंबे समय से वह बेरोजगार लोगों को नौकरी पर लगवाता है. इसके बदले पवन ने लोकेश से पैसे लेने की बात कही.
लोकेश ने पवन की बातों में आकर उसे पैसे देने शुरू कर दिए. दिसंबर 2020 से लेकर जुलाई 2021 तक पवन ने लोकेश से कुल 3 लाख 26 हजार रुपए लिए. इसके बाद लंबे समय तक जब नौकरी की बात नहीं हुई तो लोकेश को शंका हुई. इसके बाद जब लोकेश ने पवन से पैसे मांगने शुरू किए तो वह टाल मटोल करने लगा. जब लोकेश को ठगी का शक हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने आरोपी पवन के खिलाफ थाना कोण्डागांव में 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया. पुलिस की एक टीम ने पवन को हिरासत में ले लिया. इसके बाद मामले में पूछताछ के दौरान पवन ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. साथ ही पवन ने अपने खाते में पैसे आने की बात को भी कबूल लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
बता दें कि मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की. कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भापुसे) के आदेश, एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में एक टीम को बालोद के लिए रवाना किया गया. इस टीम ने बालौद पहुंचकर आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने मामला का सच उगल दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
आपके शहर से (बालोद)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Source link











