छत्तीसगढ़ निवार्चन आयोग ने मतदाता सूची कार्यक्रम पर रोक लगा दी है.
सांकेतिक फोटो
Chhattisgarh Panchayat Election Update: कोरोना (COVID-19) के बढ़ते मामलों के बाद छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग (Chhattisgarh Election Commission) ने मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया है.
आपको बता दें कि प्रदेश के 13 निकायों में चुनाव होने वाले होने हैं, जिनमें 3 नगर निगम,4 नगर पालिका,6 नगर पंचायत शामिल हैं और इस वक्त रायपुर,दुर्ग,राजनांदगांव और बेमेतरा जिले में टोटल लॉक डाउन है. जबकि दुर्ग जिले के नगरपालिक निगम भिलाई, नगरपालिक निगम रिसाली और नगरपालिक निगम जामुल में चुनाव होने हैं. वहीं राजनांदगांव जिले के नगरपालिका परिषद् खैरागढ़,बेमेतरा के नगर पंचायत मारो और रायपुर के बीरगांव नगर निगम में भी चुनाव होने है. इन्हीं जिलों में संक्रमण का असर भी तेजी से दिखाई दे रहा है. ऐसे में परिस्थितियों को देखकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कोई भी फैसला लिया जाएगा.
जल्द होगा चुनाव कार्यक्रम जारी
राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने न्यूज़ 18 को बताया कि नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. जल्द ही चुनाव कार्यक्रम जारी किये जाने थे लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से फिलहाल इसे लंबित रखा गया है. मालूम हो कि प्रदेश में कई जगहों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी होने वाले हैं. ऐसे में पंचायत चुनाव की तैयारियों पर भी कोरोना का असर पड़ा है. पंचायत चुनाव की मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम भी स्थगित किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक जनपद पंचायत के 11, सरपंच के 114 और पंचों के 1186 पदों पर चुनाव होने है और अब मतदाता सूची के लिए बाद में आदेश जारी होगा.

