नर्मदापुरम- मध्यप्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में नाबालिग के साथ हुए कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस टीम गिरफ्तार तीनों आरोपियों को घटनास्थल और उनके ठिकानों पर पैदल ले गई, जहां सीन रिक्रिएशन और शिनाख्त की कार्रवाई पूरी की गई। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।और तनावपूर्ण स्थिति बन गई।पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई बीओ01-पुलिस की कार्रवाई के दौरान पचमढ़ी में स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई। बजरंग दल के लोग आरोपियों को गाड़ी से बाहर निकालने की मांग कर रहे थे, जिसको लेकर पुलिस के साथ उनकी तीखी धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया। वहीं पचमढ़ी टैक्सी चालक संघ ने इस घटना पर गहरा विरोध जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। बीओ02- इस दौरान टैक्सी संघ के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा कि तीनों आरोपियों का उनके टैक्सी संघ से कोई संबंध नहीं है। आरोपी टैक्सी संघ की जिप्सियां नहीं चलाते थे, बल्कि होटल में काम करते थे। उन्होंने कहा कि आम लोगों द्वारा आरोपियों को टैक्सी चालक बताना पूरी तरह गलत है। अध्यक्ष ने चिंता जताते हुए कहा कि इस शर्मनाक घटना से पचमढ़ी की पर्यटन छवि धूमिल हुई है, इसलिए ऐसे अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बाईट-अनुराग अग्रवाल, टैक्सी संघ के अध्यक्ष पचमढ़ी नर्मदापुरम।इन्द्रपाल सिंह कैरो नर्मदापुरम।9425669007


