इंदौर में MPCA के सीजन 2025-26 का अवॉर्ड समारोह आयोजित हुआ, जहां अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व भारतीय क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ मौजूद रहे।कुल 2 करोड़ 94 लाख 29 हजार 508 रुपए के पुरस्कार खिलाड़ियों और टीमों को दिए गए।वीओ : इंदौर में हुआ ये समारोह मध्यप्रदेश की क्रिकेट उपलब्धियों का जश्न बन गया। मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ उन टीमों को भी सम्मान मिला, जिन्होंने पूरे सीजन अपनी छाप छोड़ी।कूच बिहार ट्रॉफी चैंपियन MP अंडर-19 टीम को सबसे बड़ी पुरस्कार राशि के तौर पर 73 लाख 83 हजार 750 रुपए दिए गए।
वहीं महिला सीनियर टी-20 की रनर-अप टीम को 40 लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिली। भारतीय टीम तक पहुंचने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को भी मंच पर सम्मान मिला।अनुष्का शर्मा, सारांश जैन, आनंद तागड़े, यशवर्धन चौहान और मनाल चौहान को 5-5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं बेस्ट क्रिकेटर अवॉर्ड से आर्यन पांडे और चंचल राठौर को सम्मानित किया गया। समारोह में मध्यप्रदेश क्रिकेट के दो दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। प्रशांत मेहता और आनंद पटेल को 5-5 लाख रुपए और सिल्वर प्लाक देकर सम्मानित किया गया। पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ ने खिलाड़ियों को सिर्फ IPL के ग्लैमर तक सीमित नहीं रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक मुकम्मल क्रिकेटर बनने के लिए टेस्ट क्रिकेट पर भी ध्यान देना जरूरी है। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से क्रिकेट के साथ अपनी शिक्षा पर भी ध्यान देने की अपील की।
बाइट – जवागल श्रीनाथ, पूर्व अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेटरवीओ : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने MPCA को क्रिकेट का मंदिर बताते हुए मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व जताया।उन्होंने सारांश जैन के संघर्ष और हालिया उपलब्धि का जिक्र किया…तो वहीं क्रांति गौड़ के लॉर्ड्स में शानदार प्रदर्शन की भी सराहना की।
बाइट – ज्योतिरादित्य सिंधिया,केंद्रीय मंत्री


