पटाखा फैक्ट्री अपडेट-हरदा जिला प्रशासन ने देर रात 8 मजदूरों की मौत की पुष्टि..!

गुजरात के जिला बनासकांठा में मंगलवार सुबह 8 बजे फटाखा फैक्टरी में बॉयलर फटने से कुल 18 मजदूरों की मृत्यु होने की सूचना थी। इन 18 मृतकों में 8 मृतक हरदा जिले के हंडिया निवासी है। इसके अलावा तीन लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है तथा दो व्यक्ति दुर्घटना के बाद से अभी भी लापता है । सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार हरदा जिले के हंडिया निवासी श्रीमती गुड्डी बाई पति भगवान सिंह नायक उम्र 30 वर्ष, विजय भगवान सिंह नायक 17 वर्ष, अजय भगवान सिंह नायक 16 वर्ष, कृष्णा भगवान सिंह नायक 12 वर्ष, विष्णु पुत्र सत्य नारायण नायक 18 वर्ष, सुरेश पुत्र अमर सिंह नायक 25 वर्ष, बबीता पति संतोष नायक 30 वर्ष तथा धनराज बैन उम्र 18 वर्ष की मृत्यु हो गई है। यह सभी हंडिया निवासी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here