नर्मदापुरम में रीवा सांसद के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय सांसद के बंगले का किया घेराव।

नर्मदापुरम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के विरोध में नर्मदापुरम में प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह चौधरी के बंगले का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।बीओ01- प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी के बंगले की ओर बढ़े।

स्थिति को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा सांसद बंगले के बाहर पहले से ही बैरिकेडिंग की गई थी। मौके पर कानून-व्यवस्था संभालने के लिए कोतवाली और देहात थाने का पुलिस बल तैनात किया गया था। घेराव के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर चढ़ गए, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए गहमागहमी का माहौल बन गया। पुलिस बल ने मोर्चा संभालते हुए कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका।

पूर्व विधायक कांग्रेस गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी आपत्तिजनक है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो पार्टी द्वारा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे जाने के बाद पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हुआ और कार्यकर्ता वहां से रवाना हुए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here