पढ़ाई के लिए सोशल मीडिया से बनाई दूरी, यूपी बोर्ड में 94% अंक लाकर बनी लखनऊ टॉपर – alisha became lucknow topper after obtained 94 percent marks in up board

  • 94 फीसदी अंक पाकर लखनऊ में किया टॉप
  • पूरे प्रदेश में अलीशा ने हासिल की 9वीं रैंकिंग

लखनऊ में दसवीं क्लास की छात्रा अलीशा ने यूपी बोर्ड में 94 फीसदी अंक पाकर लखनऊ में टॉप किया है. वहीं पूरे प्रदेश में अलीशा की रैंकिंग 9वीं है. अलीशा ने इस सफलता का सारा श्रेय अपने माता-पिता के कठिन परिश्रम को दिया है. सबसे बड़ी बात है कि अलीशा ने अपनी पढ़ाई के लिए खुद को सोशल मीडिया (फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम) से दूर रखा.

अलीशा, एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती है. उसके पिता प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में टीचर हैं और माता गृहणी. अलीशा का एक छोटा भाई है जो पढ़ाई कर रहा है, जबकि एक बड़ी बहन है जो अलीशा की तरह इंटर में टॉप करना चाहती है.

अलीशा, लखनऊ के बाल निकुंज विद्यालय में पढ़ाई कर रही थी. प्रिंसिपल के मुताबिक अलीशा शुरुआत से ही परिश्रमी थी और पढ़ाई को लेकर काफी फोकस्ड रहती थी. उन्होंने बताया कि अलीशा को जब भी पढ़ाई को लेकर डाउट या प्रॉब्लम हुई, उस दौरान स्कूल मैनेजमेंट और टीचरों ने उनकी काफी मदद की.

UP Board: 18 घंटे पढ़ाई कर 12वीं के टॉपर बने अनुराग, IAS बनना है लक्ष्य

अलीशा के माता-पिता बेटी की इस उपलब्धि से फूले नहीं समा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का लखनऊ में प्रथम स्थान और प्रदेश में नौवां स्थान लाना, बड़े गर्व की बात है.

उन्होंने कहा, हमने अपने बच्चों को कभी भी पढ़ाई के लिए मना नहीं किया. हालांकि अलीशा शुरुआत से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी तेज रही है. वह सोशल साइट्स का उपयोग नहीं करती थी. अलीशा की मां ने कहा कि हमने कभी भी लड़के और लड़कियों में कोई फर्क नहीं पाया और उनको अच्छी शिक्षा देने पर जोर दिया.

उन्होंने कहा, बच्चों की शिक्षा के लिए मैंने अपनी प्राइवेट नौकरी छोड़ दी, जिससे कि घर पर बच्चों के साथ समय बिता सकूं.

UP Board Topper: यूपी बोर्ड टॉपर्स को योगी सरकार का गिफ्ट, 1 लाख रुपये-लैपटॉप और घर तक पक्की सड़क

अलीशा अपनी उपलब्धि से काफी खुश है. वो कहती है कि आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती है और उसी के लिए पूरी तैयारी कर रही है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here