पति की लम्बी आयु के साथ सबकी सुख सम्रद्धि की प्राथना के मांगकर,महिलाओं के मनाया हरितालिका तीज का त्यौहार। – Bundelkhand News


झाँसी महानगर ने शिव आराधना के साथ मनाया हरितालिका तीज महोत्सव ओर पति की लंबी उम्र के साथ सबकी सुख सम्रद्धि की प्रार्थना की  जिसमें सभी महिलाओं ने सोलह श्रृंगार में भगवान शिव जी की आराधना की इसी के साथ सबने एक दूसरे को मेहंदी लगाई एवम लाल हरी चूड़ियाँ पहन के सुहाग के गीत गाये बैशाली पूँछी ने बताया कि ये व्रत पार्वती जी ने शिव जी के लिए रखा था हम सब भी आज अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करते है  

हरतालिका तीज व्रत सुहागिन महिलाओं और कन्‍याओं के लिये बेहद महत्‍वपूर्ण माना जाता है। इस उपवास को मन से करने पर विवाह योग कन्‍याओं को मनचाहा वर मिलता है, वहीं सुहागिन महिलाओं को माता पार्वती से अखंड सौभाग्‍यवती रहने का वरदान प्राप्‍त होता है।

यह पूजा रातभर चलती है इसलिए इस दौरान महिलाएं पूरी रात कथा-कीर्तन करती हैं। इस समय भगवान शिव व पार्वती का बिल्वपत्र वा आम के पत्ते से अभिषेक किया जाता है। फिर शिव स्त्रोत व आरती का पाठ कर के पूजा की जाती है। सुबह अंतिम पूजा के बाद माता गोरी पर सिन्दूर चढ़ाके उसे सुहागन महिलाएं मांग में लगाती हैं और फ‍िर हलवे का भोग लगाया जाता है। 

पौराणिक कथा के अनुसार, मां पार्वती शिव जी को अपने पति के रूप में पाने की कोशिश कई जन्‍मों से कर रही थी। इसके लिए मां पार्वती ने हिमालय पर्वत के गंगा तट पर बाल अवस्था में अधोमुखी होकर तपस्या भी की। मां पार्वती ने इस तपस्या के दौरान अन्न और जल का पूरी तरह से त्‍याग कर दिया था। उनको इस हालत में देख कर उनके परिवार वाले बड़े चिंतित थे।  

 एक दिन नारद मुनि विष्णु जी की ओर से पार्वती माता के विवाह का प्रस्ताव लेकर उनके पिता के पास गए। उनके पिता तुंरत मान गए लेकिन जब मां पार्वती को यह ज्ञात हुआ तो उनका मन काफी दुखी हुआ और वे रोने लगीं। मां पार्वती को इस पीड़ा से गुजरता देख एक सखी ने उनकी माता से कारण पूछा। देवी पार्वती की माता ने बताया कि पार्वती शिव जी को पाने के लिए तप कर रही है लेकिन उनके पिता विवाह विष्णु जी से करना चाहते हैं। पूरी बात जानने के बाद सखी ने मां पार्वती को एक वन में जाने की सलाह दी।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here