Last Updated:
CRPF Jawan: छत्तीसगढ़ के गांव कुंदीकला में एक सीआरपीएफ जवान ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जैसे ही परिजनों को खबर ली, तुरंत जवान को अस्पताल ले कर गए. लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. जवान जम्मू-कश्मीर में तैनात था और वह छुट्टी लेकर अपने गांव आया था.
छत्तीसगढ़ में CRPF जवान ने उठाया खौफनाक कदम
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर से दुखद घटना सामने आई है, जहां गांव कुंदीकला में सीआरपीएफ के जवान राजाराम प्रजापति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद जवान गुस्से में घर के बाहर निकला और आम के पेड़ से लटकर फांसी लगा ली. घटना का जैसे ही परिजनों को पता चला तुरंत चीख पुकार मच गई. वहीं इलाके में हर तरफ इसी घटना की चर्चा होने लगी.
जम्मू-कश्मीर में पदस्थ था जवान
घटना की जानकारी उस समय हुई जब जवान की मां ने उसे फांसी पर झूलते देखा और शोर मचाया. परिजन तुरंत जवान को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक जवान जम्मू-कश्मीर में पदस्थ था और छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था. घटना के बाद परिजनों ने जवान की पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई है.
परिजनों ने कही लड़ाई झगड़े की बात
मृतक के भाई सुकुमार प्रजापति ने कहा कि ये दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ. रात के करीब 8 बजे यह घर से बाहर निकला और फांसी लगा ली. बाद में मम्मी ने देखा, तो उसे अस्पताल लेकर आए. वह जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड था. उसकी ज्वाइनिंग साल 2020 में हुई थी. साल 2025 में भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था. उस दौरान उसने कीटनाशक सेवन कर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए थे. किसी तरह जवान की जान बचा ली गई थी. एक से डेढ़ महीना इलाज चला था. फिर वह ड्यूटी चला गया.
उन्होंने कहा कि आए दिन इनका लड़ाई झगड़ा होता रहता है. अब तो यह लोग ही बताएंगे. मैंने थाना में शिकायत दी कि आप लोग संज्ञान लीजिए. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. इसको प्रताड़ित कर रहे थे.
बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है. इस संबंध में पुलिस कई लोगों से बातचीत भी कर रही है.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें
Source link