परिजनों ने किया इंकार तो सुकमा पुलिस ने किया कोरोना से मृत नक्सली का अंतिम संस्कार

कोरोना से मृत नक्सली कमांडर का सुकमा पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

कोरोना से मृत नक्सली कमांडर का सुकमा पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

सुकमा पुलिस ने स्वास्थ्य कर्मियों और जिला प्रशासन के सहयोग से शुक्रवार को तेलंगाना के एक अस्पताल में कोविड -19 से मरने वाले नक्सली का अंतिम संस्कार किया.

सुकमा. सीमावर्ती प्रदेश तेलंगाना में कोरोना से मृत नक्सली कमांडर का सुकमा पुलिस ने अंतिम संस्कार किया है. सुकमा पुलिस ने स्वास्थ्य कर्मियों और जिला प्रशासन के सहयोग से शुक्रवार को तेलंगाना के एक अस्पताल में कोविड ​​​​-19 से मरने वाले नक्सली का अंतिम संस्कार किया. पुलिस के अनुसार, नक्सली की पहचान गंगा आयथा कोर्सा के रूप में हुई है, जो सीपीआई माओवादी का एक वरिष्ठ कमांडर था. पुलिस ने बीजापुर निवासी उसके परिवार को उसका शव सौंपा था, लेकिन परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया था.

पुलिस अधीक्षक (एसपी)  सुकमा के. एल. ध्रुव ने कहा, “कोर्सा की मृत्यु गुरुवार को तेलंगाना के एक निजी अस्पताल में कोरोना के कारण हुई. तेलंगाना पुलिस ने बीजापुर पुलिस और सुकमा पुलिस को उसके बारे में सूचित किया. इसके बाद बीजापुर निवासी आयतु के परिजनों को नक्सली का शव सौंपा गया. लेकिन शव ले जाने में परिजनों ने असमर्थता जता दी. जिसके बाद कोविड नियमों के तहत परिजनों के समक्ष किया उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

गौरतलब है कि गुरुवार को तेलंगाना के कोत्तागुड़म जिले में हुई तीन नक्सलियों की गिरफ़्तारी हुई थी. इनमें से एक नक्सली कमांडर की अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई. जबकि दूसरा नक्सली इसके संपर्क में आने की वजह से संक्रमित हो गया.कोरोना संक्रमित मृतक नक्सली का नाम कोरसा गंगा उर्फ़ आयतु निवासी गोरना था और वह जिला बीजापुर का निवासी था.






Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here