Video Conferencing के दौरान कैमरे के सामने पेशाब करते नजर आए Canadian MP, विपक्ष ने उठाए सवाल | Canadian MP William Amos caught urinating before camera few weeks after naked incident

ओटोवा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) की लिबरल पार्टी के सांसद विलियम अमोस (William Amos)ने एक बार फिर अजीब सी स्थिति पैदा कर दी है. यह कनाडाई सांसद (Canadian MP) हाल ही में कैमरे के सामने बिना कपड़ों के आ गए थे और इस बार तो उन्‍होंने सारी हदें पार कर दीं. हाउस ऑफ कॉमन्‍स की Zoom मीटिंग के दौरान अमोस पेशाब करते नजर आए. इसके कारण बेहद ही शर्मनाक स्थिति बन गई. 

बाद में मांगी माफी 

विलियम अमोस ने अपनी इस शर्मनाक हरकत के बाद ट्वीट करके माफी मांगी है. उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘पिछली रात, हाउस ऑफ कॉमन्स की कार्यवाही में शामिल होने के दौरान मैंने एक गैर-सार्वजनिक काम किया. मैंने जूम कॉन्‍फ्रेंस के दौरान यूरिनेट (Urinate) किया, बाद में मुझे अहसास हुआ कि मैं कैमरे पर था. मैं अपने इस कृत्‍य से बहुत शर्मिंदा हूं और इससे जिन सभी लोगों को परेशानी हुई मैं उन सभी से बिना शर्त माफी मांगता हूं.’ द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया है कि अमोस अपने डेस्क पर फोन पर बात कर रहे थे, तभी उन्होंने कॉफी कप में यूरिनेट करने का फैसला किया. 

 

यह भी पढ़ें: Rolls-Royce ने लॉन्‍च की दुनिया की सबसे महंगी कार Boat Tail, जानें Features समेत सारी डिटेल्‍स

VIDEO

विपक्ष ने उठाए सवाल 

वहीं विपक्षी दलों ने अमोस के व्यवहार को अस्वीकार्य बताते हुए सवाल उठाया है कि क्या वाकई यह एक दुर्घटना थी. Conservative पार्टी के सांसद करेन वेचियो ने एक बयान में कहा है, ‘मिस्टर अमोस के बार-बार ऐसा व्यवहार करने से अब यह स्पष्ट हो गया है कि ट्रूडो की पार्टी के नेता काम के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के अपने कर्तव्य में विफल रहे हैं.’ वहीं अमोस ने कहा है कि वह संसद के सदस्य बने रहेंगे, लेकिन अपने संसदीय सचिव और समिति की भूमिकाओं से अस्थायी रूप से दूरी बना लेंगे. 

बता दें कि इससे पहले अप्रैल में अमोस का एक स्क्रीनशॉट मीडिया में लीक हो गया था, जिसमें उन्‍हें ऐसे ही सरकारी कामकाज के दौरान पूरी तरह से नग्न दिखाया गया था. तब अमोस ने कहा था कि वह जॉगिंग के बाद कपड़े बदल रहे थे और उन्‍हें पता नहीं था कि उनका कैमरा चालू है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here