परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री राजपूत द्वारा राज्यपाल के निधन पर शोक व्यक्त
भोपाल : मंगलवार, जुलाई 21, 2020, 14:03 IST

परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री टंडन का राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
मंत्री श्री राजपूत ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुकेश दुबे
Source link

