पुलिस मामले की जांच कर रही है . (सांकेतिक चित्र)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) से लगे केन्द्री गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने के बाद अब मामले में सियासत शुरू हो गई है.
दरअसल अभनपुर के केन्द्री गांव में अभी भी मातम पसरा है. बताया जा रहा है कि यहां के निवासी कमलेश साहू ने अपने परिवार के चार सदस्यो की हत्या करने के बाद खुद फांसी पर झूल गया. इस घटना ने विपक्षी दल भाजपा को बड़ा मुद्दा दे दिया. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह गांव का जाकर मृतक के परिजनों मुलाकात करेगें. मामले में कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि बीजेपी अवासरवादी है. मातम को भी अवसर में बदलना चाहती है. इसलिए ही उनके नेता वहां जा रहे हैं.
राज्य सरकार पर लगाए आरोप
इधर बीजेपी केन्द्री गांव की घटना को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर कई आरोप लगाए हैं. बीजेपी इस मौत को आर्थिक तंगी बेरोजगारी से जोड़ कर देख रही है. बीजेपी नेता व प्रवक्ता अमित चिमनानी का कहना है कि कांग्रेस झूठे आकड़े पेश कर रही है. शुरुआती जानकारी जो मिली है, उसके अनुसार बेरोजगारी से तंग आकर कमलेश के परिवार में ये घटना हुई है. मामले में गंभीरता से जांच होनी चाहिए.

