पर्यटन निगम के होटल्स बनेंगे क्‍वारंटीन सेंटर


पर्यटन निगम के होटल्स बनेंगे क्‍वारंटीन सेंटर


 


भोपाल : बुधवार, जुलाई 29, 2020, 21:21 IST

मध्‍यप्रदेश राज्‍य पर्यटन विकास निगम की होटल्स को अब पेड क्वारंटीन सेंटर के रूप में भी उपयोग किया जायेगा। मध्‍यप्रदेश पर्यटन के अपर मुख्य सचिव श्री आई.सी.पी. केशरी ने बताया कि पर्यटन निगम के प्रदेश के अनेक शहरों में होटल्‍स संचालित हैं, जिन्‍हें अब पेड क्वारंटीन सेंटर के रूप में उपयोग करने का निर्णय लिया गया है। क्वारंटीन होने की सलाह वाले व्यक्तियों की सुविधा के दृष्टिगत निगम प्रबंधन ने निगम की पांच होटल्स को क्वारंटीन सेंटर के रूप में स्थापित करने का फ़ैसला लिया है।

राजधानी भोपाल में स्थित होटल लेक व्‍यू अशोका, जबलपुर में होटल कलचुरी रेसीडेंसी, ग्वालियर में होटल तानसेन रेसीडेंसी, उज्‍जैन में होटल उज्‍जैयिनी एवं रीवा में विंध्‍या रिट्रीट को क्‍वारंटीन सेंटर बनाया जा रहा है। इन होटल्‍स में क्‍वारंटीन के तौर पर रहने के लिये 14 अथवा 7 दिवस की क्‍वारंटीन अवधि में खान-पान एवं ठहरने हेतु यह सुविधा सशुल्‍क उपलब्‍ध होगी। विदेशों से स्‍वदेश वा‍पस आने वाले तथा प्रदेश के बाहर से आने वाले व्‍यक्तियों/यात्रियों को भी इन सुविधाजनक क्‍वारंटीन सेंटर्स में क्‍वारंटीन किया जा सकता है।

उक्त क्‍वारंटीन सेंटर्स की अधिक जानकारी के लिये टोल-फ्री नंबर 18002337777 पर संपर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि अनलॉक की अवधि में पुन: संचालित की जा रही निगम की इन इकाईयों में पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाईन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग मध्‍यप्रदेश शासन व संबंधित जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।


सुनीता दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here