पश्चिम बंगाल: निर्माणाधीन पुल के पास टूटी क्रेन, एक की मौत, 10 घायल – Crane broke construction of a bridge farakka malda west bengal

पश्चिम बंगाल में मालदा जिले के फरक्का में एक निर्माणाधीन पुल के पास क्रेन टूटने से बड़ी दुर्घटना घट गई. दरअसल, खंभों को जमा करते हुए क्रेन टूट गई, जिससे कई मजदूर उसके नीचे फंस गए. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं घटना में दस से अधिक लोग घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल बचाव अभियान जारी है.

सभी घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना रविवार देर शाम 8 बजे की है. वहीं, क्रेन टूटने से आसपास के क्षेत्र में पूरी तरह से यातायात बाधित है. इस हादसे की चपेट में कितने लोग आए हैं, अभी इसकी ठीक-ठीक जानकारी नहीं मिल पाई है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here