सभी मजदूर अब गांव में ही क्वारंटाइन रहेंगे.
बेंगलुरू, हैदराबाद लाॅ यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों ने मजदूरों के लिए फ्लाइट की टिकट कराई थी. अब सभी मजदूर अपने गृहग्राम में ही क्वारंटाइन में रहेंगे.
बेंगलुरू से श्रमिक स्पेशल फ्लाइट सुबह 8:00 बजे उड़ान भरकर 9:50 मिनट पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंची. फ्लाइट में रायपुर समेत बलौदाबाजार, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, पेंड्रा, गौरेला, मरवाही और नारायणपुर के मजदूर वापस लौटे हैं. एयरपोर्ट पर वापस आए सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच भी कराया गया है. मजदूरों के लिए राज्य सरकार द्वारा एयरपोर्ट में विशेष व्यवस्था की गई थी. एयरपोर्ट से उनके गृह जिले तक जाने के लिए बस लगवाई गई थी. भोजन के बाद मजदूरों को उनके गृह जिले के लिए रवाना रायपुर से रवाना कर दिया है. सभी मजूदरों को अफने गृहग्राम में ही क्वारंटाइन किया जाएगा.

एयरपोर्ट पर सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग की गई है.
पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची श्रमिक स्पेशल फ्लाइटएयरपोर्ट डायरेक्टर राकेश आर सहाय ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई श्रमिक स्पेशल फ्लाइट रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंची है. उन्होंने बताया कि बेंगलुरु से कुल 179 मजदूर रायपुर पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मजदूरों के गृह जिले जाने की और स्क्रीनिंग की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा ही की गई है. साथ ही उन्होंने बताया कि बेंगलुरु से ही मजदूरों को लेकर एक और फ्लाइट कल 5 जून को दोपहर 12:50 बजे पहुंचेगी. सहाय के मुताबिक एयरलाइंस कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 100 मजदूर कल आने वाली फ्लाइट से रायपुर पहुंचेंगे.
ये भी पढ़ें:
झारखंड से जाना था जांजगीर, मगर 40 मजदूर पहुंच गए धमतरी, जानें क्या है माजरा
COVID-19: छत्तीसगढ़ में कोरोना से दूसरी मौत, चरोदा की 55 साल की महिला ने तोड़ा दम
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: June 4, 2020, 12:46 PM IST