पाकिस्तान की नापाक हरकत के खिलाफ सिंधी समुदाय का प्रदर्शन दुनिया

वाशिंगटन : पकिस्तान (Pakistan) के नापाक इरादे (Nefarious intentions) खत्म नहीं हो रहे हैं. सिंधी समुदाय (Sindhi community) के सदस्यों ने पाकिस्तान में लोगों को जबरन गायब करने के विरोध में अमेरिका में प्रदर्शन किया. पीड़ितों के परिवारों के प्रति एकता दर्शाते हुए ये प्रदर्शन पाकिस्तान के राजदूत (Ambassador) के आवास के बाहर किया गया. 

प्रदर्शन का आयोजन करने वाले ‘सिंधी फाउंडेशन’ (Sindhi Foundation) ने अपने बयान में कहा कि ‘प्रदर्शनकारियों ने सिंध में जबरन गायब किए गए लोगों को मुक्त करने संबंधी नारे लगाए’. उनके हाथों में पीड़ितों की तस्वीरों वाले पोस्टर (poster) भी थे. 

अमेरिका में हुए इस प्रदर्शन में सिंध, बलूच (Baloch) और पख्तून (Pakhtun) के नेताओं के अलावा गिलगिट बाल्टिस्तान (Gilgit Baltistan) के लोग भी शामिल थे. 

प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान में जबरन गायब किए सभी पीड़ितों को छोड़ने की मांग की, जिनमें शिक्षक एवं विद्वान सारंग जोयो (Sarang Joyo) भी शामिल हैं. उन्हें मंगलवार को कराची में उनके घर से अगवा किया गया था. 

सिंधी फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक (Executive Director) सुफी लागहारी ने बताया कि ‘सारंग जोयो (Sarang Joyo) के पिता ताज जोयो सिंधी कवि और लेखक हैं. उन्होंने पाकिस्तान का राष्ट्रपति पुरस्कार (President’s Award) स्वीकार करने से इनकार कर दिया है.’

इनपुट भाषा 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here