पान खाने गाड़ी पार्क की, उतरते ही लगी आग, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही जलकर खाक हो गई एक्टिवा

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गर्मी का पारा लगातर बढ़ रहा है. इंसान से लेकर मूक पशु पक्षी सभी गर्मी से बेहाल हैं. उधर गर्मी के बढ़ते तापमान का असर अब वाहनों में दिखाई दे रहा है. खड़े वाहन में तेज गर्मी की वजह से आग लग जा रही है. ऐसा ही कुछ बुधवार को बिलासपुर के वेयर हाउस चौक के पास देखने को मिला. जब सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा अचानक धू धू कर जल उठी. एक्टिवा में अचानक लगी आग से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया. बताया जा रहा है कि दोपहर करीब एक बजे के आसपास एक शख्स अपनी एक्टिवा वाहन को सड़क किनारे पार्क कर एक पान दुकान में कुछ खरीदने के लिए चले गए.

मिली जानकारी के मुताबिक समान खरीद कर जैसे शख्स लौटे तो देखा उनकी धू धू कर जल रही है. अचानक एक्टिवा में लगी आग से एक्टिवा मालिक घबरा कर आसपास से रेत इकट्ठी कर आग को बुझाने का प्रयास करता रहा. बाद में आसपास के लोग बाल्टी में पानी भरकर आग बुझाने के लिए दौड़े. किसी शख्स के द्वारा फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, लेकिन तब तक आग को बुझा लिया गया था. आग इतनी ज्यादा भयावह थी कि एक्टिवा पूरी तरह से जलकर खाक हो गयो. हालांकि वाहन मालिक सहित आसपास के लोग ये नहीं समझ पा रहे है कि आग कैसे लगी.

आगजनी के लिए अलग-अलग वजह
ऐसे मामलों के जानकार अनिल तिवारी की माने तो इस तरह की घटनाएं तेज़ गर्मी के चलते तब होती है. जब फूल टैंक पेट्रोल भरा हो. ऐसी स्थिति में पेट्रोल के टँकी से बाहर छलकने की वजह से घटना हो जाती है. हालांकि माना ये भी जा रहा है कि वाहन की पेट्रोल टंकी में कही से कोई लीकेज रहा होगा और गर्मी की वजह से लीकेज पेट्रोल साइलेंसर तक पहुचा होगा जिसकी वजह से आग ने इतना भयावह रूप ले लिया होगा. कारण चाहे जो भी हो. घटना की वजह से वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो गया लेकिन किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई.

आपके शहर से (बिलासपुर)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

Tags: Bilaspur news, Chhattisgarh news


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here