पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री पटेल ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएँ
भोपाल : शुक्रवार, नवम्बर 13, 2020, 17:29 IST

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने दीपावली के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
मंत्री श्री पटेल ने अपने शुभकामना संदेश में आशा व्यक्त की है कि प्रकाश पर्व दीपावली प्रदेशवासियों के जीवन में तरक्की और खुशहाली लायेगा। उन्होंने नागरिकों से दीपावली पर्व को सामाजिक सद्भाव के माहौल में मनाये जाने का आग्रह किया। इसके साथ ही मंत्री श्री पटेल ने प्रदेशवासियों से राज्य की प्रगति और खुशहाली के लिये एकजुट होकर पूरे समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लेने का आग्रह किया है।
मुकेश मोदी
Source link

