छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी. फाइल फोटो.
अमित जोगी (Amit Jogi) ने लिखा ‘इतनी गहरी नींद मत सो पापा…जी घबरा रहा है…. आपके बिना कुछ अच्छा नहीं लगता!
अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी (Amit Jogi) का अपने पिता की स्थिति को लेकर दर्द सामने आया है. अमित जोगी ने अपने पिता के लिए बेहद मार्मिक ट्वीट (Tweet) किया है. अमित जोगी ने लिखा ‘इतनी गहरी नींद मत सो पापा…जी घबरा रहा है…. आपके बिना कुछ अच्छा नहीं लगता!
पापा,उठो न पापा,आँखें खोलो!कुछ तो बोलो,पापा।
आज 9 दिन हो गए,आपकी बंद आँखों को देखते देखते।हर पल ऐसा लगता है,एकदम से उठोगे और कहोगे,बेटा!इतनी गहरी नींद मत सो पापा।जी घबरा रहा है!
आपके बिना कुछ अच्छा नही लगता।
उठ जाओ न पापा,
देखो,छत्तीसगढ़ की आँखें रो-रो कर कितनी लाल हो गयी है, pic.twitter.com/XuHd9QbdrG
— Amit Jogi (@amitjogi) May 18, 2020
हेल्थ बुलेटिन में कही गई थी ये बात
अजीत जोगी (Ajit Jogi) की सेहत को लेकर सोमवार सुबह जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा गया था कि अजीत जोगी की हिमो डायनमिक स्थिति स्थित है. वे अभी भी कोमा में ही हैं. वेंटीलेटर के जरिए उन्हें सांस दी जा रही है. नारायणा अस्पताल ने कहा था कि अजीत जोगी का डोपलर स्कैन किया गया है जिसमें उनके ब्रेन में ब्लड सर्कूलेशन देखा गया है. डॉक्टरों की मानें तो फिलहाल ब्रेन एक्टिविटी को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है. डॉक्टर्स लगातार उन्हें मॉनिटर कर रहे हैं. ट्रीटमेंट की हर संभव कोशिश की जा रही है.
आज 9 दिन हो गए,आपकी बंद आंखों को देखते देखते. हर पल ऐसा लगता है, एकदम से उठोगे और कहोगे,बेटा!
डॉक्टरों से ली जा रही सलाह
अजीत जोगी के ट्रीटमेंट में अब विदेश सहित देश के डॉक्टरों की सलाह ली जा रही है. अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक बेंगलुरु स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजीव सिंह से जोगी के स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की जा रही है. इससे पहले सिंगापुर के नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. विजय कुमार शर्मा से टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की गई थी.
ये भी पढ़ें:
पूर्व CM अजीत जोगी को ट्यूब से दिया जा रहा खाना, बेंगलुरु के डॉक्टर से ली सलाह, हालत नाजुक
एक हफ्ते बाद अजीत जोगी की सेहत को लेकर मिले अच्छे संकेत, डॉक्टरों ने दी ये बड़ी जानकारी
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 18, 2020, 5:55 PM IST


