पीएम नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी रंगोली बनाएगा रायपुर का आर्टिस्ट, वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की सबसे बड़ी रंगोली बनाकर छत्तीसगढ़ का रंगोली आर्टिस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है. वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड (World Book of Record) में अपना नाम दर्ज कराने के लिए रंगोली आर्टिस्ट शिवा पूरी शिद्दत के साथ जुटे हुए हैं. राजधानी के गुजराती स्कूल में शिवा ये रंगोली तैयार कर रहे हैं. हाइपर रिअलिस्टिक रंगोली तैयार करने में माहिर शिवा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर रंगोली में उतार रहे है. 23 मार्च तक रंगोली पूरी तरह तैयार हो जाएगी और 24 मार्च को आम जनता इसे देख पाएगी. शिवा मानिकपुरी ने न्यूज 18 को बताया कि इससे पहले वे कई हाइपर रिअलिस्टिक रंगोली तैयार कर चुके हैं. शिवा का कहनाहै कि 2 साल पहले उन्होने इस क्षेत्र में कुछ बड़ा करने का सोचा था और इसलिए उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबसे बड़ी पोट्रेट रंगोली अकेले बनाने की सोची.

शिवा मानिकपुरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की सबसे बड़ी 60×50 फीट की रंगोली बना कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं. इस रंगोली को बनाने में 7 दिन लगने वाला है. 7 दिन के हिसाब से वर्क शेड्यूल बनाया गया है. शिवा 23 मार्च तक इस रंगोली को पूरा करना चाहते हैं और 24 मार्च को दोपहर 12  बजे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के हाथो फीता काटकर रंगोली इनोग्रेशन किया जाएगा. शिवा का कहना है कि जब ये रंगोली तैयार हो जाए तब इसकी तस्वीर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक भी पहुंचे.

मौसम ने नहीं दिया साथ

शिवा ने बताया कि जिस दिन से उन्होने रंगोली बनाने की शुरूआत की है उसके बाद से रोज़ाना शाम और रात में मौसम बिगड़ रहा है जिससे उन्हें नए सिरे से फिर मेहनत करनी पड़ रही है. शिवा ने बताया कि खराब मौसम की वजह से रंगोली कई बार मिट गयी और उन्हें इस रिअलिस्टिक रंगोली में आंखें बनाने के लिए ही तीन बार नए सिरे से मेहनत करनी पड़ी.

ये भी पढ़ें: Bihar: कोई बनी बेटी, कोई हुआ बीमार, पास करने लिखा ऐसा दुखड़ा, आंसरशीट सोशल मीडिया पर वायरल

धोनी,सचिन,प्रभास और दीपिका की भी रंगोली तैयार कर चुके हैं शिवा

इस रिकॉर्ड से पहले भी शिवा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, क्रिकेटर सचिन तेंदूलकर, बाहुबली के एक्टर प्रभास और दीपिका पादुकोण की पोट्रेट रंगोली तैयार कर चुके हैं. इसके अलावा आदिवासी महिला और बुजुर्ग की हाइपर रिअलिस्टिक रंगोली भी शिवा ने तैयार की है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here