पीएम मोदी के बयान पर चीन का जवाब- हमें विस्तारवादी कहना आधारहीन – Chinese embassy reaction on pm modi speech in leh

चीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लेह में दिए गए संबोधन पर प्रतिक्रिया दी है. नई दिल्ली स्थित चीन के दूतावास ने कहा है कि हमें विस्तारवादी कहना आधारहीन है. हमने 14 में से 12 पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवाद सुलझाया है.

चीनी दूतावास ने कहा कि चीन ने वार्ता के माध्यम से अपने 14 पड़ोसी देशों में से 12 के साथ सीमा विवाद सुलझाया. चीन को विस्तारवादी के रूप में देखना आधारहीन है. बता दें कि पीएम मोदी शुक्रवार को अचानक लेह पहुंचे. उन्होंने यहां पर जवानों को संबोधित किया. पीएम ने बिना नाम लिए चीन पर निशाना साधा.

भारतीय सेना के जवानों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि विस्तारवाद का युग खत्म हो चुका है. अब विकासवाद का समय आ गया है. तेजी से बदलते हुए समय में विकासवाद ही प्रासंगिक है. विकासवाद के लिए अवसर है और विकासवाद ही भविष्य का आधार है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here