पी.पी.ओ. जारी होने के बाद संबंधित बैंक करता है अपडेशन की कार्यवाही


पी.पी.ओ. जारी होने के बाद संबंधित बैंक करता है अपडेशन की कार्यवाही


सेवानिवृत्त कर्मियों से अपील- किसी को न दें बैंक खाते संबंधित जानकारी 


भोपाल : मंगलवार, जुलाई 28, 2020, 14:57 IST

आयुक्त कोष एवं लेखा ने सेवानिवृत्त कर्मियों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाता और एम्पलाई डाटाबेस से संबंधित जानकारी मोबाइल अथवा दूरभाष पर किसी को भी न दें। गौरतलब है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों से उनके बैंक खाते और एम्पलाई डाटाबेस अपडेट करने के नाम से जानकारी मांगे जाने के मामले प्रकाश में आए हैं।

इस मामले में आयुक्त कोष एवं लेखा ने स्पष्ट किया है कि पेंशन प्राधिकार-पत्र जारी होने के बाद पेंशन से संबंधित किसी भी जानकारी के अपडेशन का कार्य संबंधित बैंक द्वारा ही संपादित किया जाता है। उन्होंने बताया कि संचालनालय कोष एवं लेखा और संचालनालय पेंशन, भविष्य निधि एवं बीमा द्वारा सेवानिवृत्त शासकीय कर्मी से इस तरह की कोई जानकारी व्यक्तिश: या टेलीफोन पर नहीं मांगी जाती है।

सेवानिवृत्त कर्मियों से अपील की गई है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा इस तरह की मांग की जाती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देकर वैधानिक कार्यवाही करवाये।


ऋषभ जैन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here