
नई दिल्ली, ब्यूरो। थाइलैंड में एक पूर्व पुलिस अफसर ने गुरुवार को एक चाइल्ड केयर सेंटर में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में 22 बच्चों सहित 34 लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है फायरिंग की यह घटना उत्तरी प्रांत के नॉन्गबुआ लम्फू में हुई है। हमलावर पूर्व पुलिस अफसर पन्या कामराब (34) था। ड्रग्स के एक केस के सिलसिले में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। चाइल्ड केयर सेंटर में फायरिंग के बाद कामराब ने अपनी पत्नी और बेटे को भी मार डाला। इसके बाद उसने भी आत्महत्या कर ली।