पूजा के लिए नीता अंबानी-श्लोका मेहता ने चुनी एक जैसी साड़ी, तस्वीरें देख लोग बोले- जैसी सास वैसी बहू


रेड कार्पेट से लेकर फैमिली फंक्शन तक जब भी अंबानी परिवार की महिलाओं के फैशनेबल लुक्स की बात आती है तो से लेकर तक आपको सब्यसाची मुखर्जी, अबू जानी संदीप खोसला और अनामिका खन्ना जैसे टॉप डिज़ाइनर्स के शानदार कलेक्शन को पहने हुए दिखाई दे जाएंगी भारी-भरकम लहंगे, स्टनिंग साड़ियों से लेकर बिज़ी कुर्ता सेट्स तक हमेशा से ही अंबानी लेडीज़ की पहली पसंद रही है। हालांकि, वो बात अलग है कि से लेकर श्लोका मेहता तक इस बात को अच्छे से जानती हैं कि कैसे लोगों के सामने अपने फैशनसेंस को डिकोड करना है।

ये बात किसी ने छिपी नहीं है कि नीता अंबानी अपनी बड़ी बहू श्लोका मेहता के साथ एक स्पेशल बांड शेयर करती हैं। शादी-ब्याहों में श्लोका का हाथ पकड़कर परिवार के साथ तस्वीरें क्लिक करानी हो या रिलायंस फाउंडेशन के किसी कार्यक्रम में अपनी बहू के लिए अपने प्यार को अनूठे तरीकों से व्यक्त करना हो, नीता अंबानी हर मामले में एक परफेक्ट सास है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि घर की पूजा के लिए ने इस बार एक जैसे कपड़े पहनकर हर किसी का ध्यान खूब आकर्षित किया।

साल की शुरुआत में अंबानी परिवार ने घर पर श्रीमद् भागवत पूजा का आयोजन किया था जिसमें नीता अंबानी ने अबू जानी संदीप खोसला की डिज़ाइन की हुई हरे रंग कशीदाकारी साड़ी को पहना था। नीता अंबानी की इस जड़ाऊ साड़ी में बूटी प्रिंट्स का काम किया गया था, जिसके बॉर्डर को रानी कलर से डिज़ाइन किया था। यही नहीं, अपने लुक को पूरा करने के लिए नीता अंबानी ने साड़ी से मिलती-जुलती स्टेटमेंट जूलरी को डाला था, जिसके साथ ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन नथ उनके लुक में चार चांद लगा रही थी।

वहीं, जब हमारी नजर शोल्का मेहता पर पड़ी तो हमने देखा कि अंबानी बहू ने भी अपनी सास के जैसी मिलती-जुलती साड़ी को चुना था। जी हां, घर की पूजा के लिए श्लोका मेहता ने भी नीता अंबानी जैसी ग्रीन पहनी थी। हालांकि, सास-बहू की साड़ी में फर्क इतना था कि जहां नीता अंबानी ने पन्ना हरे रंग की साड़ी पहनी थी तो जबकि श्लोका पियर ग्रीन एंड ब्लू रंग की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। श्लोका ने एक लेयर्ड नेकलेस के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया था, जिसके लिए उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ बालों को मेसी बन में स्टाइल किया।

इतना ही नहीं, घर की पूजा में शरीक होने के लिए ईशा अंबानी भी पहुंची हुई थीं, जो इस दौरान भारी कशीदाकारी साड़ी को पहने हुए नजर आईं। ईशा ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए मिनिमल मेकअप के साथ मेसी बन बनाया हुआ था, लेकिन उनके इस ओवरऑल लुक में फूलों की माला सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही थी।

खैर, नीता अंबानी और श्लोका मेहता के लुक को देखकर एक बात तो तय है कि आम सास-बहू की तरह इन दोनों को भी एक-दूसरे के साथ अपने कपड़े पेयर करना पसंद हैं। वैसे आपको नीता अंबानी और श्लोका मेहता का यह अंदाज कैसा लगा? हमें जरूर बताएं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here