
ललितपुर।अमरपुर में अवैध कब्जा हटाने को लेकर पूर्व प्रधान भैय्यन यादव भारत एक्सप्लेसिव फैक्टरी के कर्मचारियों के विवाद के दौरान आग से जलकर मौत का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा। इस घटना के बाद पूर्व प्रधान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ भड़के आक्रोश में ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। वहीं, मामले का संज्ञान आईजी जोन कानपुर प्रशांत कुमार ने लिया है। वह रविवार रात को डीआीजी झांसी जोगेंद्र सिंह के साथ ललितपुर स्थित अमरपुर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया।मामले में आईजी जोन के आदेश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा व अमरपुर मंडी चौकी प्रभारी हरीनाम सिंह को निलंबित कर दिया गया। आईजी ने मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।