बांदा में मुंबई से साइकिल पर लौटे एक शख्स ने आत्महत्या कर ली है. (सांकेतिक तस्वीर)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व मंत्री रामविचार नेताम के पीएसओ (PSO) छत्रराम ने घर में की खुदकुशी. मुख्यमंत्री को संबोधित सुसाइड नोट में कोरोना वायरस (COVID-19) को बताया आत्महत्या की वजह.
पूर्व मंत्री और सांसद रामविचार नेताम के पीएसओ छत्रराम साईंतोड़े ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पीएसओ ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने कोरोना के डर से आत्महत्या करने की बात लिखी है. भाजपा नेता रामविचार नेताम के पीएसओ छत्रराम शांति नगर के सिंचाई कॉलोनी स्थित अपने सरकारी आवास में रहते थे. गुरुवार दोपहर को उन्होंने वहीं पर आत्महत्या कर ली.
मौके से मिला सुसाइड नोट
पीएसओ ने जिस वक्त खुदकुशी की, उस समय वे घर पर अकेले थे. उनकी पत्नी भिलाई में रह रही बेटी और दामाद के घर गई हुई थी. वहीं बेटा उनके साथ ही रह रहा था, लेकिन घटना के समय वह अपने दोस्त से मिलने कमल विहार गया हुआ था. जब बेटा वापस आया तो उसने देखा पिता घर में फांसी के फंदे पर लटक रहे थे. फिर उसने इस बात की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद सुसाइड नोट बरामद किया.मामले की जांच कर रही पुलिस
सुसाइड नोट में छत्रराम ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा है कि मेरे बच्चे और पत्नी का भविष्य बना देना. वहीं अपने आत्महत्या के लिए कोरोना के डर से मानसिक रूप से टेंशन में होने की बात लिखी है. साथ ही लंबे समय से घर में रहने के कारण बोर हो जाने की बात भी लिखी हुई है. सिविल लाइन सीएसपी नसर सिद्दीकी का कहना है कि छत्रराम के घर से सुसाइड नोट मिला है. मामले की जांच में कर्ज की बातें भी निकल कर सामने आई हैं. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें:
कोलकाता जाने बनाया पास, फिर क्वारंटाइन सेंटर से भागा आगरा से लौटा युवक, खोज रही रायपुर पुलिस
COVID-19: सिर्फ 14 घंटे में 16 नए मामले, ‘हॉटस्पॉट’ कोरबा से एक साथ 12 केस
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 22, 2020, 2:11 PM IST


