पूर्व सीएम अजीत जोगी की अचानक बिगड़ी तबियत, रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती, Former CM Ajit Jogi suddenly hospital Raipur Cardiac arrest ajit jogi ajit jogi latest news cm bhupesh baghel ajit jogi hospitalized | raipur – News in Hindi

कार्डियक अरेस्ट के बाद पूर्व सीएम अजीत जोगी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

डॉक्टरों की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है. (File Photo)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने भी पूर्व सीएम अजीत जोगी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है. सीएम बघेल ने फोन पर अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी से चर्चा की.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Ajit Jogi) की शनिवार अचानक तबीयत बिगड़ गई है. सीनियर जोगी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) सुप्रीम अजीत जोगी रायपुर (Raipur) के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं. दरअसल, अजीत जोगी रायपुर स्थित अपने बंगले पर थे. तभी उनकी तबीयत खराब होने लगी. फिर उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके पुत्र अमित जोगी ने खुद इस बात की पुष्टि की है. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनके सेहत की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है.

अस्पताल के डॉ. सुनील खेमका ने फोन पर बताया है कि अजीत जोगी को कार्डियक अरेस्ट (  Cardiac arrest) हुआ है. धड़कन लगभग रुक गई थी, लेकिन अब रिकवरी हो रही है. फिलहाल स्थिति गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों की टीम उन्हें लगातार मॉनिटर कर रही है. जल्द ही अजीत जोगी के स्वास्थ्य के बारे में और जानकारी दी जाएगी.

सीएम भूपेश बघेल ने जाना हाल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने भी पूर्व सीएम अजीत जोगी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है. सीएम बघेल ने फोन पर अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी से चर्चा की और अजीत जोगी का हालचाल जाना. अमित जोगी से चर्चा में सीएम बघेल ने कहा कि चिंता न करें. अजीत जोगी के स्वास्थ्य के संबंध में राज्य सरकार द्वारा हर संभव पहल की जाएगी.सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट

मंच पर बेहोश हो गए थे अजीत जोगी

पिछले साल फरवरी में अजीत जोगी अंबिकापुर में अचानक मंच पर बेहोश हो गए थे.  दरअसल, अजीत जोगी, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo) की माता के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने अंबिकापुर (Ambikapur) पहुंचे थे और उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी. डॉक्टरों का कहना था कि अजीत जोगी का ब्लड प्रेशर अचानक लो गया था, इस वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई थी.

(इनपुट- सुरेंद्र सिंह)

 

ये भी पढ़ें: 

सोमवार सुबह 7 बजे तक रायपुर में टोटल लॉकडाउन, शराब के ठेके भी बंद, खुलेगी सिर्फ ये दुकानें

औरंगाबाद हादसे से लिया छत्तीसगढ़ ने सबक, अब ऐसे होगी प्रवासी मजदूरों की घर वापसी  

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 9, 2020, 1:54 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here