छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी. फाइल फोटो.
अजीत जोगी (Ajit Jogi) अभी भी कोमा (Coma) में ही हैं. 9 मई को रेस्पिरेटरी और कार्डियक अरेस्ट आने के बाद अजीत जोगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
श्री नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका के हवाले से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि डॉ. पंकज ओमक के नेतृत्व में बनी टीम अजीत जोगी का इलाज कर रही है. जोगी अभी भी कोमा में हैं और वेंटीलेटर से उन्हें सांस दी जा रही है. राइल्स ट्यूब के जरिए उन्हें खाना दिया जा रहा है. टीसीडी, वीएनएम, इंफ्रारेड रेडिएशन समेत कई तकनीकों से उनके ब्रेन को एक्टिव करने की कोशिश की जा रही है.
कई डॉक्टरों से ली जा रही सलाह
अजीत जोगी के ट्रीटमेंट में अब विदेश सहित देश के डॉक्टरों की सलाह ली जा रही है. अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक बेंगलुरु स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजीव सिंह से जोगी के स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की जा रही है. इससे पहले सिंगापुर के नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. विजय कुमार शर्मा से टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की गई थी.ब्रेन को एक्टिव करने की कोशिश
बता दें कि अजीत जोगी के ब्रेन को एक्टिव करने के लिए अस्पताल में सांग थेरेपी (Song Therapy) या ऑडियो थेरेपी दी जा रही थी. इसके तहत उन्हें उनका पसंदीदा संगीत सुनाया गया. इस ऑडियो थैरेपी के बाद उनकी तबीयत में आंशिक सुधार देखा जा रहा था. इसके साथ ही उनके दिमाग में कुछ हलचल देखने को मिली थी.वहीं 13 मई की रात अजीत जोगी के बाएं हाथ के अंगूठे में थोड़ी हलचल हुई थी. इस दौरान उनके बेटे अमित जोगी भी उनके साथ मौजूद थे. डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग कर रही है.
ये भी पढ़ें:
Lockdown 4.0: रायपुर में दुकानों का दिन और समय तय, जानें क्या खुलेगा और कहां रहेगी पाबंदी
अजीत जोगी के ट्रीटमेंट में सिंगापुर के डॉक्टर कर रहे मदद, ब्रेन स्टेम पर रखी जाएगी नजर
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 18, 2020, 7:56 AM IST