पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगे 48 लाख, इस बॉलीवुड मूवी जैसा है पूरा सीन, तलाश में पुलिस, 48 lakh fraud in name of double the money whole scene like Bollywood movie hera pheri police in search crime news  | raipur – News in Hindi

पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगे 48 लाख, इस बॉलीवुड मूवी जैसा है पूरा सीन, तलाश में पुलिस

पुलिस मामले की जांच कर रही है. (सांकेतिक तस्वीर)

यह पूरी कहानी हेरा फेरी फिल्म की तर्ज पर है जिसमें मात्र 15 दिनों में ही रकम दोगना करने का झांसा देकर ठगी की गई है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में धोखाधड़ी (Fraud) का एक बड़ा केस सामने आया है. राजधानी के खरोरा इलाके में 15 दिनों में रकम डबल करने का झांसा देकर 48 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. फर्जी कंपनी बनाकर खरोरा और आसपास के लोगों को झांसा दिया गया है. शातिर बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लोगों से ठगी की है. यह पूरी कहानी हेरा फेरी फिल्म की तर्ज पर है जिसमें मात्र 15 दिनों में ही रकम दोगना करने का झांसा देकर ठगी की गई है.

दरअसल, शहर के खरोरा इलाके में तीन युवकों ने द फ्यूचर नाम से एक फर्जी कंपनी बनाकर बड़ी संख्या में लोगों को झांसे में लिया. 17 मार्च को कंपनी की शुरुआत करके महज तीन महीनों में ही बड़ी संख्या में लोगों से 48 लाख रुपए से भी अधिक की चपत लगाकर फरार हो गए हैं. यह तीनों युवक लोगों को 15 दिनों में ही पैसा डबल करने का झांसा देते थे और पहली बार में इन्होंने कुछ लोगों का रकम दोगुना करके दिया भी.

लॉकडाउन में लगी चपत

लॉकडाउन के समय में वैसे भी लोगों के पास काम नहीं है. ऐसे समय में कुछ दिनों में पैसा डबल हो जाने के लालच ने लोगों की जमा पूंजी डूबा दी. आरोपियों में शामिल कमल देवांगन, विकास पदमवार और एक अन्य युवक शामिल है. इन लोगों ने एक तरह से चैन बनाकर 48 लाख रुपए से भी अधिक की इनके द्वारा ठगी की है. जब रकम दोगना नहीं हुआ तो चैन में शामिल लोगों ने दबाव बनाना शुरू किया और चेन बनाकर लोगों से रुपए वसूल करने वाले एस कुमार नाम ने इसकी शिकायत खरोरा थाने में दर्ज कराई है. एस कुमार के खुद के रुपए भी डूबे हैं जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल का कहना है कि ठगी के इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

बघेल सरकार का बड़ा फैसला, गर्मी की छुट्टियों में भी बच्चों को मिलेगा मिड-डे-मील का सूखा राशन 

छत्तीसगढ़: 7 साल पहले आज ही के दिन ‘लाल’ हुआ था झीरम, वो मंजर याद कर होती है सिहरन 

 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 25, 2020, 2:04 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here