प्रणब मुखर्जी के निधन पर CM भूपेश बघेल ने जताया शोक, लिखा- उनका जाना राष्ट्रीय क्षति | raipur – News in Hindi

प्रणब मुखर्जी के निधन पर CM भूपेश बघेल ने जताया शोक, लिखा- उनका जाना राष्ट्रीय क्षति

प्रणब मुखर्जी के निधन पर छत्तीसगढ़ के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है.

Pranab Mukherjee Death: सीएम भूपेश बघेल ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है. पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी ट्वीट कर प्रणब दा को श्रद्धांजलि दी है.

रायपुर. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है. प्रणब मुखर्जी लंबे समय से बीमार थे. बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह ही प्रणब मुखर्जी के फेफड़ों में इंफेक्शन की पुष्टि हुई थी. इसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ने लगी. प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत ने ट्वीट कर उनके निधन की पुष्टि की है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. सीएम बघेल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर (Twitter) हैंडल से ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी  के निधन का समाचार दुःखद है. उनका जाना हम सबके लिए राष्ट्रीय क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. इस दुःख की घड़ी में हम सब उनके परिवारजनों के साथ हैं.

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने किया ट्वीटछत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. अपने ट्विट में उन्होंने लिखा, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जी के निधन की खबर आघात पहुंचाने वाली है. उनका पूरा जीवन मां भारती की सेवा करते हुए गुजरा. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को धैर्य प्रदान करें.

वहीं, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,  मैं पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं. वह एक राजनेता समानता, एक चतुर राजनेता और महान इंसान थे, जिनका राजनीतिक स्पेक्ट्रम में सम्मान किया जाता था. उनकी दुर्भाग्यपूर्ण निधन ने भारतीय राजनीति में एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ दिया है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here