प्रदेश के गाँव और शहरों में 58 हजार से अधिक क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप गठित


प्रदेश के गाँव और शहरों में 58 हजार से अधिक क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप गठित – गृह मंत्री डॉ. मिश्रा


 


भोपाल : सोमवार, मई 17, 2021, 19:17 IST

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि मध्यप्रदेश के ग्रामीण एवं नगरीय निकायों में 58 हजार 138 क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन कर लिया गया है। इन समूहों में 6 लाख 51 हजार 559 सदस्य हैं। इसके साथ ही 301 विकास खंडों में भी क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन किया गया है जिसमें 5 हजार 784 सदस्य हैं।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार गृह विभाग द्वारा 10 मई को ग्राम/ब्लॉक/वार्ड स्तरीय  क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (संकट प्रबंधन समूहों) के आदेश जारी कर गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक 50 हजार 846 ग्रामों में ग्राम स्तरीय संकट प्रबंधन समूहों का गठन किया गया है। इनमें कुल 5 लाख 34 हजार 627 सदस्य हैं। इसी प्रकार  नगर निगमों के वार्डों में 884, नगर पालिका के वार्डों में 2218 और नगर परिषद के वार्डों में 4190 कुल 7292 नगरीय निकायों के वार्डों में वार्ड स्तरीय संकट प्रबंधन समूह का गठन कर लिया गया है। इनमें एक लाख 16 हजार 932 सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 301 विकास खंडों में भी विकासखंड स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन हो चुका है। इसमे 5 हजार 784 सदस्य हैं।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश  के गाँवों और शहरों में कोरोना महामारी को रोकने के संबंध में गठित यह सभी समूह सक्रियता से जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के 52 जिलों में ज़िला-स्तरीय आपदा प्रबंधन समितियाँ विगत एक वर्ष से क्रियाशील होकर अपना कार्य कर रहे हैं।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here