छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार धीमी, 24 घंटे में मिले 6577 नए मरीज

छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख से कम हो गई है.

छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख से कम हो गई है.

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना से अब तक 11883 लोगों की मौत हो चुकी है. बीते 24 घंटे में बिलासपुर जिले में सर्वाधिक 22 लोगों की मौत हुई. 24 घण्टे में 12665 लोगों ने कोरोना को मात दी.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार कमजोर पड़ने लगी है. बीते 24 घंटे में 6577 नए मरीज मिले हैं. 24 घण्टे में 149 लोगों की मौत हुई. बिलासपुर जिले में सर्वाधिक 22 लोगों की मौत हुई. कोरिया जिले में सर्वाधिक 506 नए मरीज मिले. रायपुर में 318 नए मरीज मिले. 24 घण्टे में 12665 लोगों ने कोरोना को मात दी. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख से कम हो गई है. वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 96156 है. कुल पीड़ितों की संख्या 919054 हो गई है. कोरोना से अब तक 11883 लोगों की मौत राज्य में हो चुकी है. अब तक 811015 मरीज रिकवर हो चुके हैं. इसके अलावा, रायगढ़ में 499, सूरजपुर में 486, कोरबा में 476, बलरामपुर में 406, जशपुर में 402, जांजगीर में 363, सरगुजा में 336, बलौदाबाजार जिले में 335 और रायपुर में 318 नए मरीज मिले. राजधानी रायपुर में संक्रमण की रफ्तार हुई कमराजधानी रायपुर में संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है. रायपुर जिला प्रदेशभर में दसवें स्थान पर पहुंच गया है. लगातार 40 दिनों तक टॉप पर रहने वाला जिला दसवें स्थान पर पहुंच गया है. यह राहत की खबर है.






Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here