नर्मदापुरम में 65 लाख की ज्वेलरी चोरी का 12 घंटे में खुलासा, शातिर महिला चोर इटारसी से गिरफ्तार

नर्मदापुरम शहर के मुख्य सराफा बाजार स्थित ‘राज ज्वेलर्स’ में कल सोमवार को हुई सनसनीखेज चोरी का नर्मदापुरम कोतवाली पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर पकड़कर आज दोपहर पर्दाफाश कर दिया है। शातिर महिला चोर ने दुकानदार को बेसमेंट के स्टोर रूम में बंद कर करीब 65 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषणों को लेकर दुकान से फरार हो गई थी, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को इटारसी से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 450 ग्राम वजनी सभी आभूषण बरामद कर लिए हैं।

नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना 2 नवंबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। सराफा बाजार स्थित राज ज्वेलर्स पर एक महिला ग्राहक बनकर पहुंची ओर उसने चर्म रोग का बहाना बनाकर अपना चेहरा स्कार्फ से ढंक रखा था। पहले उसने मंगलसूत्र का पेंडल देखने के बाद एटीएम से पैसे लाने का कहकर कुछ देर के लिए दुकान छोड़ी। करीब 15 मिनट बाद वह वापस लौटी और कान के टॉप्स दिखाने को कहा। जैसे ही दुकानदार जेवर लेने बेसमेंट के स्टोर रूम में गए, शातिर महिला ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और काउंटर की दराज से जेवरों के डिब्बे समेटकर फरार हो गई।

घटना के तुरंत बाद ही पुलिस एक्शन में आई और 250 सीसीटीवी कैमरों से भी ज्यादा चेक लिया गया जिनकी मदद से आरोपी महिला का सटीक लोकेशन पुलिस को मिल गए, ओर सीसीटीवी कैमरे के ट्रैक अनुसार महिला को जेवरात सहित महज 12 घंटे में ही पकड़ लिया गया ।पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष की यह सबसे बड़ी चोरी है जिसे 12 घंटे में ही ट्रेस कर लिया गया, पुलिस टीमों ने घटनास्थल से लेकर आसपास के मार्गों के करीब 250 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। नर्मदापुरम और इटारसी के फुटेज की तकनीकी जांच के बाद संदिग्ध महिला की पहचान चाहत मंसूरी उर्फ मुस्कान के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत इटारसी में घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है साथ ही महिला से सभी जेवरात भी बरामद कर लिए गए है। सराफा व्यापारी संघ ने पुलिस अधीक्षक और पूरी टीम का शाल-श्रीफल भेंटकर जोरदार स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here